September 8, 2025

इस वर्ष भी “भारतीय योग संस्थान का 59वां स्थापना दिवस” जोश और उल्लास के साथ मनाया

yoga meeee

60 Views

ऋषि तिवारी


गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय योग संस्थान के “रजत विहार योगा केंद्र” ने रजत विहार – सी ब्लॉक, सेक्टर 62 में “भारतीय योग संस्थान का 59वां स्थापना दिवस” बहुत जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। रजत विहार योग प्रेमी माताएं-बहनें एवं युवा और वरिष्ठ नागरिकों ने सुबह 6.00 बजे योगा पॉइंट पर पहुँच कर भारतीय योग संस्थान के अधिकारी सी एम नागपाल और केंद्र प्रमुख गिन्नी झा व अन्य सदस्यों ने दीप प्रज्वलन करके योगाभ्यास प्रारम्भ किया। विश्व हिंदू परिषद के नोएडा महानगर सह मंत्री राजीव शर्मा ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया, उन्होंने बताया कि सभी को नित्य योग करना चाहिए, विशेषकर महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के लिए कुछ समय जरूर निकालना चाहिए और घर में सभी को योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना चाहिए।

रजत विहार का योग केंद्र पिछले कई वर्षो से पूर्णतया निःशुल्क चलाया जा रहा है, जिससे रजत विहार निवासी निरंतर लाभ ले रहे हैं। योग साधक जितेंद्र अवस्थी, नवगीत पुरवार, गुलाब झा, ओ पी अग्रवाल, सुब्रत मोहाकुद, पी एल रैना, रोली शर्मा, उर्मिला बिष्ट, लता तोमर, मधु सिंह, नीलम सिंह, ममता गौड़, शीतल भाटी, रत्नम पुरवार, कोमल संतोष सोलंकी और बीजू थॉमस, मनोज कुमार व अन्य योग साधकों ने एक साथ योगाभ्यास किया. सभी ने एक पुरानी कहावत “रोज करोगे योग, तो रहोगे निरोग” को चरितार्थ किया

About Author

Contact to us