Homeदिल्ली एनसीआरLok Sabha Elections: भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए...

Lok Sabha Elections: भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 52 उम्मीदवारों की घोषणा

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में 408 सीटों पर उम्मीदवार उतार रहा है। इसकी विधिवत घोषणा प्रेस क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली में पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी तरफ से 52 उम्मीदवारों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आपके मन में यह सवाल होता होगा कि हमें राजनीति पार्टी की जरूरत क्यों पड़ी। तो मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं जाति, धर्म के आधार पर पार्टियों का देश में गठन हुआ है लेकिन हमारी पार्टी जाती धर्म क्षेत्र और भाषा से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य कर रही है। हमलोग सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। इसलिए हमने लोगों के बीच जाकर राजनीतिक जागरूकता के लिए अभियान चलाया है। जन समस्याओं को लेकर हम लोगों के बीच गए और उनको बताया कि उनके क्या अधिकार हैं और उनकी समस्याओं का समाधान कैसे हो सकता है। देश में कहीं स्वास्थ्य सेवा, कहीं सड़क, कहीं यातायात तो कहीं पर बुनियादी सुविधाओं के अभाव की समस्याएं हैं। हम लोगों ने फूड प्रोसेसिंग युनिट के माध्यम से लोगों के बीच, आईटी के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया।

चुनाव पर होने वाले मनमाने बजट को कैसे कम किया जा सकता है इस दिशा में हमने लोगों को बताया। ताकि राजनीतिक जागरूकता बढ़े और जन भागीदारी बढ़ाई जा सके और चुनाव जीता जा सके। हमारा मानना है कि जनता चुनाव लड़ाए तो देश में भ्रष्टाचार नहीं रहेगा। हम इन मुद्दों के साथ चुनाव में आए हैं। हमारा तीन दिवसीय सम्मेलन चल रहा है जिसमें यह मंथन किया जा रहा है कि कैसे हम लोग 2024 चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करें।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र शर्मा, लोकेश त्यागी मुराबादाबा मंडल के अध्यक्ष , संजय कुमार शर्मा नेशनल कोआर्डिनेटर, अनु शर्मा युवा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव,निशा हेंब्रम,पार्टी के राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर नसरुद्दीन खान,पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,प्रवक्ता एवं पश्चिम बंगाल व ओडिसा के प्रभारी श्री विद्युत पोद्दार पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रिंकू यादव, राजवी चटर्जी पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने इस प्रेसवार्ता में हिस्सा लिया।

52 सीटों पर प्रमुख रूप से पंकज कुमार शर्मा दक्षिणी दिल्ली, आजमगढ़ से जितेंद्र कुमार यादव, भारत भूषण सिरसा, धर्मेंद्र कुमार पांडेय मुंगेर, धर्मेंद्र तिवारी,एटा से इंजीनियर नसरुद्दीन खान, प्रयागराज सहित अन्य लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवारों की सूची जारी की गई।।

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2024 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments