नोएडा सेक्टर-37 में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन

mumbia

42 Views

ऋषि तिवारी


नोएडा। विनय विंग्स नव जीवन फाउंडेशन द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय (मुख्यमंत्री अभ्युदय केंद्र), नोएडा सेक्टर-37 में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस परियोजना की मुख्य प्रेरणा नीतू यादव जी हैं, जो सेनेटरी पैड प्रोजेक्ट की संचालिका हैं।
मुख्य अतिथि विमला बाथम जी (पूर्व अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश महिला आयोग) रहीं, जिन्होंने इस पहल की प्रशंसा की और महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस कार्यक्रम में सेनेटरी पैड वेंडिंग और डिस्पोजल मशीन का लोकार्पण किया गया, जिसका उद्देश्य लड़कियों और महिलाओं को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उन्हें मुफ्त पैड की सुविधा देना है।

कार्यक्रम में ज्योति पटेल, प्रीति सिंह, रेखा यादव और मानसी सिंह जैसे समाजसेवी और महिलाओं की भागीदारी सराहनीय रही। यह आयोजन नीतू यादव जी की देखरेख में संपन्न हुआ, जिनकी संस्था महिलाओं के विकास के लिए हमेशा सक्रिय रही है।

About Author

न्यूज

Contact to us