दिल्ली एनसीआर

भाजपा पार्टी द्वारा मन की बात सुनने के बाद कार्यक्रम में एक पौधा माँ के नाम के तहत वृक्षारोपण किया

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On July 27, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया ने दादरी नगर के बूथ संख्या 378 पर प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यकर्म को भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा व दादरी नगर के कार्यकर्ताओं के साथ सुना। मन की बात सुनने के बाद कार्यक्रम में एक पौधा माँ के नाम के तहत वृक्षारोपण किया और क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया जी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश के लोगो की विभिन्न प्रतिभाओं की विशेषताओं के विषय मे देश को जनता को जानकारी साझा करते हैं।

मन की बात कार्यक्रम से हम सबको आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती हैं आज के संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी जी बताया कि देश का गौरव बढ़ाने वाले शुनांशु मिश्रा की सफल अंतरिक्ष यात्रा और अगस्त का महीना ऐतिहासिक महीना है देश की आज़ादी और देश की विभाजन विभीषिका को भी झेला ।जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम आज जनपद गौतमबुद्धनगर के1115 बूथों पर सुना गया और एक पौधा माँ के नाम प्रत्येक बूथ पर लगाया गया और उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ता केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों योजनाओं के साथ पार्टी संगठन के विषय में जन जन को बताने के कार्य मे जुट कर 2027 की तैयारी पर लग जाए ।

मन की बात कार्यक्रम को मुख्य रूप से जिला महामंत्री मनोज गर्ग दीपक भारद्वाज धर्मेन्द्र कोरी जिला उपाध्यक्ष पवन रावल सतेन्द्र नागर देवा भाटी वीरेन्द्र भाटी मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य इंदर नागर सत्यपाल शर्मा अमित शर्मा अरुण प्रधान रवि जिन्दल ओमकार भाटी राजीव सिंघल अर्पित तिवारी अभिषेक शर्मा तरुण शर्मा जतीभान आर्य मनोज भाटी दिनेश भाटी राज नागर विजय कसाना विकाश चौधरी देवेन्द्र त्यागी गोविंद वाल्मीकि संजय भाटी मुकेश चौहान गुरु देव भाटी आदि हजारो कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम और एक पौधा माँ के नाम में तहत वृक्षारोपण में भाग लिया ।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.