दिल्ली एनसीआर

नोएडा स्पोर्ट्स ट्रस्ट द्वारा शहीद कैपटेन शशिकांत शर्मा को समर्पित गत पच्चीस वर्षों से नोएडा में आयोजित

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On July 7, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। मानव सेवा समिति, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोशिएशन, एनपीडीए एवं नोएडा स्पोर्ट्स ट्रस्ट द्वारा शहीद कैपटेन शशिकांत शर्मा को समर्पित गत पच्चीस वर्षों से नोएडा में आयोजित हो रहा जाना माना कैप्टेन शशिकांत मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट इस वर्ष भी शहीद कैप्टेन शशिकांत शर्मा के शहीद दिवस 05 अक्टूबर से नोएडा स्टेडियम के क्रिकेट मैदान, सेक्टर-21ए पर प्रस्तावित है, इसकी तैयारी के लिए रविवार साँय फ़ोनरवा के चेयरमैन योगेन्द्र शर्मा, महासचिव के० के० जैन एवं मानव सेवा समिति व डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोशिएशन के अध्यक्ष यूके भारद्वाज व सचिव सुभाष शर्मा द्वारा फ़ोनरवा के कार्यालय सेक्टर-52 पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए फ़ोनरवा के चेयरमैन योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि शहीद कैप्टेन शशिकांत शर्मा को समर्पित, इस रजत जयंती क्रिकेट प्रतियोगिता को मानव सेवा समिति, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोशिएशन एवं सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर, फोनरवा एवं नोएडा के सभी लोगों के सहयोग से जन, धन व समर्थन यानि सम्पूर्ण सहयोग द्वारा पूरे संकल्प के साथ अत्यंत भव्य रूप दिया जाएगा।

टूर्नामेंट की अभी तक की आयोजन समिति रही मानव सेवा समिति के अध्यक्ष यूके भारद्वाज ने बताया की इस बार इस टूर्नामेंट को भव्य रूप देने के लिए नोएडा की सभी सामाजिक संस्थाओं और व्यक्तियों से संपर्क कर इस सामाजिक प्रतियोगिता से जोड़ने के प्रयास के साथ प्रतियोगिता की विजेता उपविजेता टीमों एवं भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को विभिन्न प्रकार से 5 लाख के नकद पुरस्कार, अपर-लोवर कलर्ड, बढ़िया क्वालिटी का रिफ्रेशमेंट, भव्य उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के अतिरिक्त शहर भर में एवं सोशल मीडिया, मीडिया, प्रेस कॉन्फ्रेंस, अखबारों में अच्छे से प्रचार प्रसार के अलावा जो भी जरूरी होगा सभी औपचारिकताओं को तन-मन-धन से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

टूर्नामेंट का फॉर्मेट 20-20 ओवर व कुल आठ टीमों के बीच लीग कम नॉकआऊट आधार पर सभी आयु वर्ग के लिए ओपन होगा। बैठक में उपस्थित एलकॉन एलॉय कंपनी के निदेशक नैवेद्य शर्मा एवं देश के जाने माने अधिवक्ता अमित खेमका ने प्रतियोगिता को भव्यता प्रदान करने हेतु अपनी ओर से क्रमशः रू101000/- व रू51000/- के अतिरिक्त जरूरत पड़ने पर और भी अधिक सहयोग राशि देने का आशीर्वाद दिया। इसके पहले टूर्नामेंट की आयोजन समिति के यूके भारद्वाज, अतुल गौड़ और सुभाष शर्मा ने जिले के लोकप्रिय एवं अत्यंत मधुर व्यवहार के धनी मा० सांसद डॉ महेश शर्मा से मुलाक़ात की थी जो इस प्रतियोगिता की शुरुवात से ही साथ जुड़े हैं, उन्होंने अपना आशीर्वाद देते हुए आश्वस्त किया कि देश के शहीद के नाम पर पिछले पच्चीस वर्षों से अनवरत ज़ारी इस एकमात्र क्रिकेट प्रतियोगिता को उनके द्वारा हर प्रकार से समर्थन, सहयोग व मार्गदर्शन दिया जाएगा।

बैठक के दौरान मानव सेवा समिति के संरक्षक नैवेद्य शर्मा, एड० अमित खेमका, सेक्टर 108 की आर डब्ल्यू अध्यक्ष विनोद शर्मा, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोशिएशन के उपाध्यक्ष एवं यूपी क्रिकेट एसोशिएशन के चयनकर्ता रहे के. एल. तेजवानी, फ़ोनरवा के महासचिव के. के. जैन, टी. सी. गौड़, सुधीश चौधरी, एनपीडीए के कोषाध्यक्ष जीसी शर्मा, महासचिव भूपेंद्र शर्मा, शहर की आवाज़ करुणेश शर्मा, प्रदीप वोहरा, राजीव अग्रवाल, सत्यनारायण गोयल, त्रिलोक शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा ने भी प्रतियोगिता की बेहतरी के लिए बोलते हुए अपने सुझाव व समर्थन दिया।

इस दौरान एनपीडीए के अध्यक्ष विनोद जादोन, महासचिव भूपेंद्र शर्मा, हरीश चौधरी, महेश शर्मा, फ़ोनरवा, मानव सेवा समिति के राजीव अग्रवाल, आर के सिंह, विजय भाटी, सुनील जैन, एम. एल. शर्मा, डॉ जी. एस. सचदेवा, आजाद सिंह, ज्ञानेंद्र पंडित, संजय शर्मा, सुधीश चौधरी, अश्विनी शर्मा नवरत्न फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ अशोक श्रीवास्तव, सुशील यादव, श्याम सिंह, प्रमोद वर्मा, ज्ञानेंद्र पंडित, सुबोध शर्मा, प्रदीप मिश्रा, रोशन लाल, मुकेश शुक्ला, सुबोध शर्मा, सुखपाल सिंह चौहान, प्रत्यक्ष राज, ग्रीस भारद्वाज, जेंटर सिंह, ज्ञानेंद्र शर्मा, सुनील वाधवा, सुमित कुमार, भूषण शर्मा, देवेंद्र सिंह, लाटसाहब लोहिया, सुभाष भाटी, कोसिंदर यादव, अशोक शर्मा, विवेक गौड़, शिव कुमार तिवारी, शुभम भारद्वाज, अमन भारद्वाज, एवं डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट कोच सुभाष शर्मा सहित बैठक में बड़ी संख्या में शहर के संभ्रांत सामाजिक व्यक्ति उस्पस्थित रहे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.