दिल्ली एनसीआर

नोएडा प्राधिकरण पर होगा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन अशोक चौहान

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On July 6, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि 30 जूलाई 2025 से नोएडा प्राधिकरण पर भारतीय किसान यूनियन मंच का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू होगा। गाँव सुलतानपुर में पंचायत की अध्यक्षता परमानंद त्यागी जी और मंच का संचालन गौतम लोहिया किया। पंचायत को को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल त्यागी ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी है और कहां की 30 जूलाई 2025 तक सभी 81गांवों के किसानों के जो कार्य करने का वादा नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने किया था वह वादा पूरा करें अन्यथा 30 जूलाई को नोएडा प्राधिकरण पर संपूर्ण तालाबंदी की जाएगी अब नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को तय करना है कि वह किसानों के काम करेंगे या नोएडा प्राधिकरण को किसानों के द्वारा ताला लगवाकर नोएडा प्राधिकरण बंद करना चाहते हैं निर्णय नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को लेना है

भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान जी ने बताया कि पूर्व में गांव याकूबपुर और गाँव गेझा तिलपताबाद के किसानों की आबादी के सर्वे का कार्य कर लिया गया था और किसानों के सामने सर्वे की रिपोर्ट सार्वजनिक की आबादी के सर्वे की रिपोर्ट से दोनों गांव के किसान संतुष्ट नहीं थे सभी 81गाँवों के किसानों की आबादी का सर्वे खसरा वार किया जाए जिस पर जिन किसानों के न्यायालय से आदेश आ चुके हैं और उन्हें अतिरिक्त 5 प्रतिशत भूखंड के स्थान पर ₹22000 मीटर के हिसाब से धनराशि दी जानी है उन्हें जल्दी ही चेक वितरित किये जाये और जिन किसानों को अतिरिक्त 10 प्रतिशत के भूखंड देने का आदेश न्यायालय से आया है और उनके लिए सेक्टर में नोएडा प्राधिकरण ने जमीन भी आरक्षित कर रखी है उन सभी को एक साथ भूखंड आवंटित किये जाएं और जिन किसानों को मूल 5 प्रतिशत के भूखंड और अतिरिक्त 5 प्रतिशत की धनराशि दी जानी है।

वह भी जल्दी दिये जाये और वर्ष 1976 से वर्ष 1997 के बीच के जिन किसानों को किसान कोटा स्कीम में पात्र होने के बाद भी अपात्र घोषित कर दिया गया और भूखंड नहीं दिया गया है उस भी तेजी से कार्य शुरू कर किसानों को भूखंड दिये जाये। भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि उपरोक्त सभी किसानों के कार्य नोएडा प्राधिकरण में नहीं हो रहे हैं इसलिए इसलिए 81 गांव के किसानों ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को अंतिम मौका और चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 30 जूलाई तक उपरोक्त किसानों के सभी कार्य पूरे नहीं किए गए तो नोएडा प्राधिकरण पर संपूर्ण तालाबंदी होगी अब नोएडा प्राधिकरण में किसानों के कार्य नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को करने होंगे अन्यथा किसान नोएडा प्राधिकरण को नहीं चलने देगे।

इस अवसर पर भाकियू मंच के संरक्षक चरण सिंह प्रधान , सूरज प्रधान, महानगर अध्यक्ष डीपी चौहान सुरेंद्र प्रधान, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान,सह प्रवक्ता गौतम लोहिया , मीडिया प्रभारी अशोक चौहान , रामनाथ त्यागी, नरेंद्र त्यागी, डाक्टर सोमदेव त्यागी , रामदास त्यागी, सागर नंबरदार, गजेंद्र बैसोया, सरजीत खारी, फिरे चौहान, प्रिंस भाटी, विमल त्यागी,लाल सिंह मुनेश प्रधान ,राहुल पवार उमंग शर्मा, अमित बैसोया रिंकू यादव, सोनू लोहिया, ऐके बसोया , दानिश सैफी सुरेंद्र वशिष्ठ रहीसुद्दीन लोकेश चौहान लाल सिंह चौहान सैकड़ो किसान पंचायत में शामिल हुए

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.