दिल्ली एनसीआर

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा द्वारा नोएडा महानगर ने हर मंडल और बूथ पर योग दिवस का आयोजन

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On June 21, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। सेक्टर २१ स्टेडियम में विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री और नोएडा के प्रभारी मंत्री कुंवार बृजेश सिंह और महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान रहे।

आज के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में सभी लोगों ने एक साथ योग किया। इस मौके पर बृजेश सिंह ने कहा योग का अर्थ जोड़ना है। योग का अभ्यास व्यक्ति के शरीर, मन और आत्मा को जानना है और स्वस्थ बनाता है। इसी तरह एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से, एक समुदाय को दूसरे समुदाय से और एक देश को दूसरे देश से जोड़ने का काम भी कर रहा है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम- ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ रखी गई है।”

अध्यक्ष महेश चौहान ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पहल पर योग के प्रति विश्व समुदाय में भारत का सम्मान बढ़ा है। दुनिया भर के लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं। योग पद्धति को सही और सरल तरीके से जन सुलभ बनाना योग संस्थानों का दायित्व है।

अन्य मंडलों के भी योग के कार्यक्रमों में सभी लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। आज के कार्यक्रमों में पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, बिमला बाथम, योगेंद्र चौधरी, बिजेंद्र नागर, पूर्व अध्यक्ष मनोज गुप्ता, चंदगीराम यादव, उमेश त्यागी, मनीष शर्मा, युधवीर चौहान, विनोद शर्मा, सुचित्रा कक्कड़, गणेश जाटव, गिरिजा सिंह, चमन अवाना, धर्मेंद्र गुप्ता, तन्मय शंकर,ओमवीर अवाना, अमित त्यागी, डिंपल आनंद, एस पी चमोली, प्रमोद बहल, भूपेश चौधरी, मनोज चौहान, गोतम शर्मा, राजवीर उपाध्याय, नीरज चौधरी, प्रदीप चौहान, मनीष तिवारी, राम किशन यादव, नरेश शर्मा, सत्यनारायण माहवार, दीनबंधु कुमार, पूनम सिंह, प्रज्ञा पाठक, राहुल शर्मा, पंकज झा, अशोक मिश्रा, अरुण चौहान, रवि यादव, मल्लिकेश्वर झा, उमेश यादव, सुशील शर्मा, मुक्तानंद शर्मा, घनशयाम यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.