दिल्ली एनसीआर

भारतीय किसान यूनियन मंच ने किया अपने संविधान के अनुसार कार्यकारिणी में बदलाव

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On June 17, 2025
1 min read 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। शहर के किसानों की समस्याओं के लिए संघर्षरत भारतीय किसान यूनियन मंच द्वारा अपनी कार्यकारिणी में बदलाव किया गया। दो साल का समय पूर्ण होने के बाद मौजूदा कार्यकारिणी को भंग करते हुए संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। मंगलवार को नोएडा के सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में भारतीय किसान यूनियन मंच के संरक्षक मंडल द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया, प्रेसवार्ता के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में काम कर रही कार्यकारिणी के 2 साल पूर्ण होने के बाद संरक्षक मंडल की सहमति से संगठन की नयी कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।

जिसमें विमल त्यागी को भारतीय किसान यूनियन मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया है,मनमिंदर भाटी को राष्ट्रीय महासचिव घोषित किया गया है, वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर गौतम लोहिया व वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम यादव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रिंस भाटी और रोहतास चौहान को बनाया गया है। वही अमित भाटी जोखाबाद बुलंदशहर को मेरठ मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।वही चिंकू यादव को यूथ विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है, वही सागर नंबरदार को यूथ विंग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है,साथ ही अभिषेक तोमर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश यूथ विंग का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान को राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर तैनात किया गया है वही गजेंद्र बसोया को राष्ट्रीय सचिव और अलकेश बेसोया को यूथ विंग का राष्ट्रीय महासचिव घोषित किया गया है, उमंग पंडित को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है।

अशोक चौहान को दोबारा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं उमेश चौहान राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री के पद पर वीर सिंह मास्टर को जिम्मेदारी दी गयी है,वही डीपी चौहान को नोएडा महानगर अध्यक्ष और जगवीर भाटी और हरीश खारी को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है। इस मौक़े पर पर नवनियुक्त अध्यक्ष विमल त्यागी ने कहा कि नई कार्यकारिणी पूरे जोश से शहर के किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए काम करेगी,वरिष्ठ लोगों का संरक्षण और युवाओं का जोश मिलकर किसानों की समस्याओं को लेकर तीनों प्राधिकरणों से लड़ेंगे और उन्हें उनका हक दिला कर रहेंगे । नई कार्यकारिणी के विस्तार के दौरान भारतीय किसान यूनियन मंच के संरक्षक सूरज प्रधान,चरण सिंह प्रधान ,प्रमोद त्यागी, सुरेंद्र प्रधान,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान, आशीष चौहान, रिंकू यादव, विमल त्यागी, गजेंद्र बैसोया ,ऐके बैसोया , मुनेश प्रधान,लोकेश चौहान, वीर सिंह टाइगर, सोनू लोहिया ,प्रिंस भाटी, योगेश भाटी, लोकेश चौहान, मुनेश प्रधान, उधम चौहान, पिंटू, सूरज, दानिश सैफी, ओमवीर अवाना , पाला प्रधान, सुमित चौहान आदि किसान मौजूद रहे।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.