NCF पदाधिकारियों ने की अति. पुलिस कमिश्नर से औपचारिक भेंट

ncr me

30 Views

ऋषि तिवारी


नोएडा। मंगलवार को नौएडा सिटीजन फोरम के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष डा. महेश अग्रवाल के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (कानून-व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्रा से शिष्टाचार भेंट कर संस्था की ओर से उनका स्वागत किया एवं नोएडा से संबंधित विभिन्न विषयों विशेष रूप से शहर की कानून-व्यवस्था की बेहतरी के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर NCF के महासचिव प्रशांत त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चक्रधर मिश्रा, उपाध्यक्ष मधु मेहरा, कोषाध्यक्ष राहुल मुंद्रा, सचिव अंकित अरोरा व गरिमा त्रिपाठी भी उपस्थित थे।

About Author

न्यूज

Contact to us