April 20, 2026

भाजपा नोएडा के सभी मंडलों एवं बूथों पर मन की बात सुना

man ki bat me

143 Views

ऋषि तिवारी


नोएडा। श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के बूथ संख्या 524,शक्ति केंद्र सोरखा जाहीदाबाद में नवनियुक्त अध्यक्ष महेश चौहान साथ में मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर और मंडल अध्यक्ष रामकिशन यादव भी रहे।

पीएम मोदी ने मन की बात प्रोग्राम में महुआ के फूलों कुकीज और गुजरात के कृष्ण कमल की कहानी देशवासियों के साथ शेयर की। उन्होंने जन औषधि केंद्रों की चर्चा करते हुए सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता पर जोर दिया. प्रधानमंत्री जी ने बताया कि ये केंद्र गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सभी नागरिकों से जल संचय करने की अपील की। उन्होंने बताया कि वर्षा जल संग्रहण और जल के विवेकपूर्ण उपयोग से जल संकट को कम किया जा सकता है। आज सभी मंडलों में हुए इस मन की बात कार्यक्रम में सभी प्रदेश, ज़िला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया जिसमें गोपाल गौर, प्रमोद बहल, भूपेश चौधरी, अजीत पांडे, नमिता चौबे, महेंद्र शर्मा, कपिल मेहरा, कल्याणी तिवारी, अशोक यादव ,अनिल मास्टर, रोहित शर्मा आदि कार्यकर्ता रहे।

About Author

Contact to us