April 20, 2026

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नवनियुक्त नोएडा महानगर भाजपा अध्यक्ष को दी बधाई

bhajpa bandal

100 Views

ऋषि तिवारी


नोएडा। शनिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियो की बैठक में सुनिश्चित कर सुधीर पोरवाल अध्यक्ष के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनोनीत किए गए नव नियुक्त नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान जी का स्वागत उनके छलेरा स्थित निज निवास स्थान पर अंग वस्त्र पहना कर पुष्प गुच्छ दे कर एवं व्यापार मंडल का सम्मान प्रतीक चिन्ह भेटकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा व्यापार से संबंधित व्यापारियों की समस्याओं के बारे में भी अध्यक्ष जी को अवगत कराया गया जिस पर उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुधीर चंद पोरवाल, वरिष्ठ महासचिव अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता,उपाध्यक्ष विक्रम सेठी, जेएस बेदी, कार्यालय मंत्री नवीन पोरवाल, सचिव सुनील वर्मा, शैलेंद्र पोरवाल, सुरेन्द्र गर्ग, रोहित श्रीवास्तव, पुष्कल गुप्ता एवं श्रीमती संतोष सिंह आदि बहुत से पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी अपनी शुभकामनाएं एवं बधाइयां भेट की।

About Author

Contact to us