April 20, 2026

एवियर ने ‘नारी शक्ति अवॉर्ड 2025’ के माध्यम से महिलाओं की उपलब्धियों को किया सम्मानित

mahiklemdddd

162 Views

ऋषि तिवारी


नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेक्टर 62 स्थित एवियर कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन द्वारा आयोजित ‘नारी शक्ति अवॉर्ड 2025’ में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। यह आयोजन कॉलेज की पूर्व उपाध्यक्ष दिवंगत बिंदु सिंह की स्मृति को समर्पित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मशिला कैंसर फाउंडेशन एवं अस्पताल की संस्थापक डॉ. सुवर्षा खन्ना, अंतर्राष्ट्रीय पहलवान भारत केसरी एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता दिव्या काकरान, कॉलेज के चेयरमैन संदीप सिंह, डायरेक्टर जनरल प्रो. एस के शुक्ला, एम डी कनिका सिंह और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमरेश कुमार ने शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य सेवा, उद्यमिता, समाजसेवा और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।

इस वर्ष नारी शक्ति अवॉर्ड 2025 से सम्मानित होने वाली प्रमुख हस्तियों में डॉ. कर्णिका तिवारी, कनिका सिंह, कल्पना कालपी, खुशबू वर्मा, शारदा चतुर्वेदी, निधि मिश्रा, शालू गोयल, गीता शर्मा, सुषमा शर्मा, अलंकृता मानवी, पूनम सिंह, अपर्णा दीक्षित, स्मृति, कविता शर्मा, निवेदिता शर्मा, ऋतु सिंह, विनेश त्यागी, साधना चौहान, आशा चौहान, रेखा चौहान, अलीशा, प्रोफेसर रचना, मनीषा सिंह, प्राची कौशिक, दीपिका शर्मा, दीप्ति सक्सेना, रविता कुमारी, मनप्रीत कौर और अंजली हासवानी शामिल रहीं।
भारतीय खेल जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाली पहलवान दिव्या काकरान ने कहा, खेल के क्षेत्र में महिलाओं को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन कड़ी मेहनत और समर्पण से वे नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से उनके संघर्ष और उपलब्धियों को पहचान देना न केवल उनका मनोबल बढ़ाता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करता है।

कॉलेज के चेयरमैन संदीप सिंह ने कहा, महिला सशक्तिकरण किसी भी समाज की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है। हमारा संस्थान उन महिलाओं को पहचान और सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है जिन्होंने अपने क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया है। यह पुरस्कार उनकी मेहनत, साहस और समर्पण को समर्पित है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

About Author

Contact to us