Homeदिल्ली एनसीआरआर्म्स एक्ट में पुलिस ने की धड़पकड़, अवैध हथियार बरामद

आर्म्स एक्ट में पुलिस ने की धड़पकड़, अवैध हथियार बरामद

ऋषि तिवारी


ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-1 थाना पुलिस ने सोमवार को आर्म्स एक्ट में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से अवैध पिस्टल के साथ ही एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूत्रों से अवैध हथियार का इस्तेमाल करने वाले अभियुक्त की जानकारी मिली थी। जिसपर एक्शन लेते हुए पुलिस ने अभियुक्त को डिक्सन कंपनी के आगे पीपली मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान सुन्दर नागर पुत्र फिरेराम के तौर पर हुई है।

पुलिस ने अभियुक्त को आर्म्स एक्ट में पकड़ा है। पुलिस को अभियुक्त के पास से एक अवैध पिस्टल.32 बोर मय और 1 जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद हुआ है। आपको बता दें, आर्म्स एक्ट, 1959 भारत की संसद का एक अधिनियम है जो अवैध हथियारों और उनसे उत्पन्न हिंसा को रोकने के लिए हथियारों और गोला-बारूद से संबंधित कानून को समेकित और संशोधित करता है।

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2024 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments