Homeदिल्ली एनसीआरभारत विकास परिषद ने किया दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

भारत विकास परिषद ने किया दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

ऋषि तिवारी


नोएडा। होटल बालमेंट सेक्टर 37 स्थित में भारत विकास परिषद ने दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया और इस कार्यशाला का उद्घाटन पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेंद्र सिंह संधू, राष्ट्रीय वित्त सचिव महेश बाबू गुप्ता, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष तरुण शर्मा, महासचिव अनुराग दुबलिश और संगठन मंत्री शरद चंद्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला के दौरान आगामी 2024-25 में होने वाले क्षेत्रीय स्तर के विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेंद्र सिंह संधू ने कहा कि संपर्क सूत्र ही परिषद की धुरी है और संपर्क के माध्यम से ही हम समाज के प्रबुद्ध और समर्थ वर्ग को परिषद परिवार से जोड़कर राष्ट्रोत्थान के लिए समर्पण भाव से सेवाएं देने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2024 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments