बड़ी खबर

इनकम टैक्स रेड में खोला गया सेंट्रल बैंक का लॉकर

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On August 13, 2022
1 min read 1.2k views
central bank

कानपुर। कराचीखाना कानपुर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच से लापता हुए लॉकर की पड़ताल में चौंकाने वाला खुलासा हुआ हो रहा है । कारोबारी के इस लॉकर को इनकम टैक्स ने 40 साल पहले छापेमारी के दौरान रडार पर लिया था। सर्च वारंट देने पर बैंक प्रबंधन आयकर को लॉकर के जांच की अनुमति दी थी। कारोबारी पर आयकर के सर्वे के दौरान ये लॉकर खोला गया और अब लॉकर गायब होने की शिकायत के बाद पुलिस ने 40 साल पुराने मामले से जोड़कर जांच शरू कर रही है।

शहर के पॉश इलाके में रहने वाले बड़े बिस्कुट कारोबारी सुरेश कुमार खन्ना ने बताया,”सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कराचीखाना ब्रांच में मेरा लॉकर था। जिसका नंबर 381-बी था। 2 महीने पहले लॉकर खोलने गए तो पता चला कि इस नंबर का बैंक के पास कोई लॉकर ही नहीं है। 2 महीने तक बैंक के चक्कर काटने के बाद कारोबारी ने ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी से मामले की शिकायत की है। आरोप है कि सवा करोड़ के जेवरात भरा लॉकर बैंक प्रबंधन ने गायब कर दिया है।

फीलखाना थाना प्रभारी अमित भड़ाना ने मामले की जांच शुरू की। बैंक खाता मालिक सुरेश की ओर से दिए गए दस्तावेज से सामने आया है कि 1982 में आयकर विभाग ने बैंक प्रबंधन की अनुमति से उनके लॉकर को खोला था। इससे इस बात की पुष्टि हो गई कि बैंक में सुरेश खन्ना का लॉकर था।
कारोबारी के मुताबिक 2009 में उन्होंने लॉकर को अंतिम बार ऑपरेट भी किया था। मगर इसके बाद लॉकर कहां गायब हो गया। बैंक प्रबंधन कुछ भी नहीं बता पा रहा है। लॉकर से संबंधित रिकॉर्ड भी बैंक प्रबंधन नहीं उपलब्ध करा पा रहा है। थाना प्रभारी अमित भड़ाना ने बताया,”15 अगस्त तक बैंक बंद हैं। अब बैंक खुलने के बाद आगे की जांच की जाएगी। तब साफ हो सकेगा कि आखिर कारोबारी का लॉकर कहां गुम हो गया है।”

1982 में बिस्कुट कारोबारी की जांच आयकर विभाग ने शुरू की थी। इस दौरान उन्होंने अपने वकील के जरिए बैंक को एक नोटिस दिया था कि बगैर उनकी अनुमति के किसी भी थर्ड पार्टी को बैंक लॉकर खोलने की अनुमति नहीं दी जाए। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने उन्हें जवाब दिया था कि बैंक प्रबंधन ने आयकर विभाग के सर्च वारंट के बाद उनका लॉकर खोलने की अनुमति दी है। अब यह लॉकर खोला गया था या तोड़ा गया था। इन सब बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.