Homeदिल्ली एनसीआरएसीपी-2 में राजीव कुमार गुप्ता ने पैदल मार्च कर लिया कानून व्यवस्था...

एसीपी-2 में राजीव कुमार गुप्ता ने पैदल मार्च कर लिया कानून व्यवस्था का जायजा

ऋषि तिवारी


नोएडा। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा सुनिति सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया के पर्यवेक्षण में एसीपी-2 सेन्ट्रल नोएडा राजीव कुमार गुप्ता द्वारा शुक्रवार को थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत पैदल मार्च करते हुए कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया।

बता दे कि एसीपी-2 सेन्ट्रल नोएडा राजीव कुमार गुप्ता द्वारा पुलिस बल के साथ थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत संवेदनशील, महत्वपूर्ण स्थानों व भीड़भाड़ वाले स्थानों के आस-पास पैदल मार्च करते हुए शांति/कानून व्यवस्था का जायजा लिया और उनके द्वारा संबंधित को यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखने, बैरिकेडिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेने व स्ट्रीट क्राइम पर प्रभावी रोक लगाये रखने हेतु निर्देश दिया है। उनके द्वारा थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि सभी पीसीआर व पीआरवी वाहनों द्वारा भ्रमणशील रहते हुए लगातार गश्त की जाये व संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जाए।

hindprabhatsamachar
hindprabhatsamacharhttp://hindprabhatsamachar.in
हिंद प्रभात समाचार एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ वेब पोर्टल है, जिसकी स्थापना वर्ष 2024 में समाज तक सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। हमारा प्रयास है कि देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर, जनहित से जुड़े मुद्दे और समाज को प्रभावित करने वाली घटनाएँ आप तक सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पहुँचें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments