दिल्ली एनसीआर

National Science Day: वार्षिक विज्ञान व शैक्षणिक प्रदर्शनी का आयोजन

hindprabhatsamachar
By hindprabhatsamachar On February 28, 2024
1 min read • 1.2k views

ऋषि तिवारी


नोएडा। श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल नोएडा 3 ब्रांच में सी वी रमन के जन्मदिन तथा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आज दिनांक 28 फरवरी 2024 को प्रथम वार्षिक विज्ञान और शैक्षणिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की विशेष अतिथि श्रीमती अंजू अहिरवाल थी, जो की एक असिस्टेंट प्रोफेसर है तथा पहचान एनजीओ की संचालक है। इस आयोजन में बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया तथा अपने कला का पूर्ण रूप से प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी में बच्चों ने विज्ञान के सभी भागों को प्रदर्शित किया जैसे भौतिक विज्ञान में न्यूटन के सिद्धांत माइक्रोस्कोप, रसायन विज्ञान में रेड कैब्बेज इंडिकेटर कॉमिक्स जनरेटर तथा जंतु विज्ञान में हृदय रक्त संचार प्रक्रिया, मस्तिष्क संरचना, और प्रकाश संश्लेषण का प्रदर्शन किया गया।विशेष बात यह रही की कक्षा नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के सभी बच्चों ने इसमें उत्साह के साथ पूर्ण रूप से भाग लिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु श्रीवास्तव ने अतिथि के साथ तथा विद्यालय की उप प्रधानाचार्या पिंकी झा के साथ तथा विद्यालय के क्षेत्र प्रभारी श्री सैमसन सर के साथ पूरी प्रदर्शनी का दौरा किया तथा बच्चों का उत्साह बढ़ाया। विशेष अतिथि ने बच्चों के ज्ञान और अनुशासन की प्रशंशा की। अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी बच्चों तथा सभी शिक्षको को धन्यवाद दिया।

hindprabhatsamachar

hindprabhatsamachar

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.