April 29, 2025

Bhaarateey Kisaan Yooniyan: आज किसानों की सात सूत्रीय मांग को लेकर धरना

Bhaarateey Kisaan Yooniyan

108 Views

ऋषि तिवारी


नोएडा। आज भारतीय किसान यूनियन (अजगर) के युवा पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अतुल यादव के नेतृत्व में व (प्रदेश अध्यक्ष) सचिन शर्मा की अध्यक्षता में किसानों ने ईस्टर्न फ़ेरीफ़ेरल पर धरना दिया और अपनी सात सूत्रीय माँगो के साथ ज्ञापन दिया। जिसमें मुख्य माँगे किसानों से अवैध टोल वसूली पर रोक व स्थानीय युवाओं के लिए रोज़गार की माँगे थी । यह धरना सुंदरदीप कॉलेज के समीप रखा गया। ख़ास बात यह थी इस धरने में बुजुर्गों के साथ साथ युवा भारी तादात में थे। धरना शांतिपूर्वक रहा और टोल प्रबंध की तरफ़ से किसानों को आश्वासन दिया गया। के किसानो की माँगे मानी जाएँगी।

भारतीय किसान यूनियन अजगर के (प्रदेश अध्यक्ष) पं. सचिन शर्मा ने बताया किसानों के संबंध में माँग निम्न हैं

  • सभी दुपहिया वाहन शुल्क फ्री हो।
  • पत्रकार बंधुओं से टोल शुल्क न लिया जाए क्योकि पत्रकार देश का चतुर्थ स्तंभ हैं और देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाते हैं।
  • किसानों के ट्रैक्टर और खेती के लिए उपयोगी उपकरण के लिए टोल के लिए छुट हो।
  • टोल प्लाजा पर 40% रोजगार क्षेत्रीय युवाओं को दिया जाए।
  • किसानों को ID के आधार पर टोल प्लाजा से निकाला जाएं।
  • हमारे देश के जवान फौजी भाइयों का टोल फ्री हो

इस मौके पर उपस्थित रहे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बिन्नू आधाना प्रदेश प्रभारी पवन गुर्जर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण शर्मा (नीटू) व शर्मा यादव जी (प्रदेश अध्यक्ष)राकेश कसाना युवा प्रदेश अध्यक्ष कपिल नगर अरुण यादव बाबूराम फौजी प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मवीर यादव प्रदेश सचिव दीपक शर्मा युवा जिला अध्यक्ष राहुल यादव युवा जिला अध्यक्ष विनीत यादव प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौधरी सूरज शर्मा ब्रह्म सिंह प्रधान नरेश पंडित हर्ष प्रधान अमर चौहान सौरभ चंदीला आशीष शर्मा प्रकाश जोशी रॉबिन चौधरी वेद प्रकाश राणा अजय चौधरी विकास तरुण शर्माओम संजू आधाना प्रताप सिंह खेमचंद आबिद चौधरी संजय कसाना सोनू शर्मा सुभाष प्रजापति अमित हरीश मोहनलाल चौधरी आदि उपस्थित रहे।

About Author

न्यूज

Contact to us